चमोली के जोशीमठ क्षेत्र के भलगांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस का दिन बेहद सवाल खड़े कर गया। बच्चे शिक्षकों के लिए गिफ्ट लेकर पहुंचे, ब्लैकबोर्ड पर सम्मान में चित्रकारी की और अभिभावक भी सेलिब्रेशन के लिए स्कूल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि शिक्षक ही स्कूल नहीं पहुंचे। एक अभिभावक ने कहा—“हमें अपने बच्चों के लिए शिक्षक और व्यवस्था चाहिए। बच्चे स्कूल जा रहे हैं, लेकिन हिंदी-अंग्रेजी तक पढ़ना-लिखना नहीं सीख पा रहे। गुरुजी या मैडम नहीं होंगे, तो स्कूल कैसे चलेगा?” अभिभावक ने सरकार से गांव के स्कूल को बचाने की गुहार लगाई है।
Tehri, Tehri Garhwal | Sep 6, 2026