हुज़ूर: वाराणसी में 'सम्राट विक्रमादित्य' महानाट्य से रोमांचित हुए 60 हजार से अधिक दर्शक, इतिहास हुआ जीवंत
Huzur, Bhopal | Apr 6, 2026 धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक इतिहास, संस्कृति और वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का भव्य मंचन किया गया। मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को 60 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया|