बहरोड़: बहरोड़ में सैन समाज ने विधायक के बयान पर जताई नाराजगी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Behror, Alwar | May 5, 2026 बहरोड़ में श्री सैन समाज समिति के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर एक बजे उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी नाराजगी जताई गई। समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने यह ज्ञापन रामकिशोर मीणा को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विधायक बाबा बालकनाथ द्वारा हाल ही में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया।