ब्रह्मपुर: नारायणपुर में सड़क व जलजमाव की समस्या पर विधायक गंभीर, ग्रामीणों की समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन
ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने सिमरी प्रखंड अंतर्गत सहियार पंचायत के नारायणपुर गांव का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का गुरुवार की दोपहर 1 बजे जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव की जर्जर सड़क और अनुसूचित बस्ती में जलजमाव की गंभीर स्थिति को नजदीक से देखा।