विदिशा: बेरसिया मार्ग पर ढोलखेड़ी इमलिया के पास टगरधाम में भंडारे का आयोजन, दूर-दूर से आए श्रद्धालु
विदिशा के बैरसिया मार्ग स्थित ढोलखेड़ी इमलिया के नजदीक टगरधाम सरकार का मंदिर बना हुआ है। करीब 600 साल पुराने इस धार्मिक स्थल की आस्था पूरे देश में फैली हुई है। यहां जिंद महाराज का पुराना स्थान है, इसके साथ भगवान भोलेनाथ हनुमानजी, रामजानकी का भी मंदिर बना हुआ है। लोगों की मान्यता है कि यहां विशेष तिथियों के दौरान आने वाले लोगों की जटिल समस्या हल होती है।