जहानाबाद: डेढसाई बीघा गांव में करंट लगने से युवक की मौत, टूटे बिजली तार की चपेट में आने से घटना
जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के डेढसाई बीघा गांव में मंगलवार को करंट लगने से सत्येंद्र यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह शौच के लिए घर से निकले थे, तभी जमीन पर गिरे टूटे बिजली तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।