बसेड़ी: मुख्य रास्ते की पैमाइश और सीमांकन की मांग, ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बसेड़ी उपखंड में जारगा क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को जगनेर-बसेड़ी रोड से उप तहसील कार्यालय तक जाने वाले मुख्य मार्ग की पैमाइश एवं सीमांकन कराने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख रास्ता होने के बावजूद वर्षों से उचित पैमाइश और सीमांकन के अभाव में संकरा होता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानि