शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद जैसा अंजाम देने की धमकी के मामले में भेलूपुर में केस दर्ज
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2026 ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को अतीक अहमद जैसा अंजाम देने की धमकी मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में उनके शिष्यों की ओर से वाराणसी के भेलूपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।