कोलेबिरा: एसपी के जनता दरबार में पहुंची जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सिमडेगा: शनिवार 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच एवं निष्पादन के निर्देश दिए। जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना ह