कोंडागांव: सुशासन तिहार बना सहारा, दो महिलाओं को मिला राशन कार्ड
सुशासन तिहार के तहत फरसगांव विकासखंड के ग्राम सोड़मा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दो महिलाओं को नया राशन कार्ड प्रदान किया गया। ग्राम सोड़मा की श्रीमती सनबती बाई और ग्राम जैतपुरी की श्रीमती कुमारी मानिकपुरी ने राशन कार्ड नहीं होने की समस्या अधिकारियों के सामने रखी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही राशन कार्ड जारी किया गया।