गुमला: दो घटनाओं में महिला व किशोरी की मौत, किशोरी ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Gumla, Gumla | Apr 30, 2026 जिले के सिसई थाना क्षेत्र के मुरगू गांव में 16 वर्षीय निधि कुमारी ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को निधि अपने पिता के साथ घर में प्लास्टर का काम कर रही थी। शाम को वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली और फांसी लगा ली।मोकरो टुकु टोली में 48 वर्षीय सोमरी उरांव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गईं।