करौं: पथरोल में 1.40 करोड़ से 11 कक्षा भवन का शिलान्यास, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Karon, Deoghar | Jul 1, 2026 पथरोल स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय +2 पाथरोल में बुधवार शाम 4 बजे झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 1 करोड़ 40 लाख 60 हजार रुपये से 11 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण का शिलान्यास किया गया। शिलापट्ट का अनावरण अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक हफ़ीज़ुल हसन व एसडीओ राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया।