मधेपुरा: बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल चौक पर फूंका पीएम का पुतला
मधेपुरा में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला इकाई द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के बीपी मंडल चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।