श्योपुर: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने फहराया झंडा, परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों ने मन मोहा
श्योपुर। जिले में सोमवार को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित वीर सावरकर स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम हुआ, जहां कलेक्टर अर्पित वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ और तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।