श्योपुर: सोईंकलां में गांधी जी की नई प्रतिमा का अनावरण, लोगों से गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाने की अपील
श्योपुर। ग्राम सोईंकलां में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को पिछले महीने असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना के बाद ग्राम पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को शाम 06 बजे नई प्रतिमा की स्थापना कराई। रविवार को श्योपुर से पहुंचे गांधी के अनुयायियों ने इस नवीन प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।