श्योपुर: जैदा में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकजुटता, आत्म बोध और कर्तव्य पालन से राष्ट्र होगा सशक्त
श्योपुर। आरएसएस के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी हिंदू सम्मेलन के क्रम में रविवार को दोपहर 03 बजे जिले के जैदा में चोपड़ा मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस दोरान हिंदू सम्मेलन की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई जो पूरे गांवभर में निकाली गई।