भरनो: भरनो प्रखंड में पड़हा व्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर,सात पड़हा समिति का हुआ गठन
Bharno, Gumla | Jun 16, 2026 भरनो प्रखंड के समसेरा गांव स्थित सरना मैदान में मंगलवार को सात पड़हा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संतोष मुंडा ने की।बैठक में सात पड़हा क्षेत्र के समसेरा,रायकेरा, अमलिया,कैरो,परसा,चेटो गौरटोली एवं कोकडे गांव के पहान,पुजार,कोटवार,महतो,भंडारी,पनभरवा सहित पड़हा समाज के कई गणमान्य लोग एवं पारंपरिक पदाधिकारी उपस्थित हुए।