कासगंज: अल्लीपुर गांव के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, दो किशोरियां हुईं घायल
अल्लीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फफोता निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पूजा और नेहा गंभीर रूप से घायल होकर रेफर की गईं। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की बात कही है।