शाहजहांपुर: किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर भरी हुंकार, कहा- हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही, 2027 में इनको सबक सिखाएंगे
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) ने गुरुवार दोपहर किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के उपाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया ने कहा कि किसानों का धान 1,400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।