कनवास: आजादपुर चौराहा पर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत, बिरला ने दी दीपावली की शुभकामनाएं और सुनीं जनसमस्याएं
Kanwas, Kota | Oct 17, 2025 कोटा से सांगोद जाते समय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भाजपा कनवास मंडल की ओर से आजादपुर चौराहा पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे चोराहे पर आयोजित किए गए एक सादे समारोह के दौरान मंडल अध्यक्ष सत्यवान नगर ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।