कनवास: लोकसभा अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री का आजादपुरा दौरा, चौराहे पर होगा भव्य स्वागत
Kanwas, Kota | Oct 16, 2025 कनवास भाजपा मंडल द्वारा शुक्रवार, 17 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का सांगोद जाते समय आजादपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे स्वागत किया जाएगा। गुरुवार रात करीब 8 बजे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता फूलमालाओ से स्वागत करेगे।