करछना: महेवा गांव सहित विभिन्न गांवों में ईट भट्ठा संचालकों द्वारा अवैध मिट्टी का खनन मनमानी तरीके से किया जा रहा है
करछना क्षेत्र में इन दिनों ईट भट्ठा संचालकों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रहा है। भट्ठा संचालक मनमानी तरीके से तहसील प्रशासन के आंख में धूल झोंक कर अवैध मिट्टी खनन कर गांव के प्रमुख मार्गो को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। ओवरलोड बड़े वाहन चलने से गांव की विभिन्न मार्ग गड्ढे में तब्दील हो रहा है। मामले को लेकर ग्रामीण कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत किया।