बाह: लोकसभा में सांसद ने उठाए रेल मुद्दे, बाह-बटेश्वर में नई लाइन और ठहराव की मांग की
सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में आगरा-तांतपुर-बयाना रेल लाइन को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। साथ ही आगरा-फतेहाबाद-बाह-बटेश्वर होते हुए इटावा के लिए ट्रेन संचालन और फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव पुनः बहाल करने का मुद्दा भी उठाया। गुरुवार शाम 5 बजे सांसद ने वीडियो शेयर किया।