कटनी नगर: शहर के सिल्वर टाकीज रोड पर नागरिकों के लिए खतरा बने जर्जर भवन को हटाया गया, कार्यवाही जारी
शहर के सिल्वर टाकीज रोड स्थित जर्जर भवन को निगम प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की गई है बारिश के पूर्व नागरिको के लिए खतरा बने हुए जर्जर भवन हटाने लगातार निगमा प्रशासन कार्य कर रहा। आज रविवार दोपहर 1:30 मिनट पर शहर के सिल्वर टाकीज रोड में जर्जर भवन का एक हिस्सा ढहाया गया। निगमा आयुक्त तपस्या परिहर के निर्देश पर यह कार्रवाई लगातार जारी है।