पोहरी: पोहरी पुलिस ने राजस्थान से 100 क्विंटल सरसों बरामद की, कुल ₹33 लाख का मशरूका ज़ब्त किया
Pohri, Shivpuri | May 13, 2026 पोहरी थाना पुलिस ने सरसों से भरे ट्रक के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी गई शेष 100 क्विंटल सरसों को राजस्थान के धौलपुर जिले से बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम रजौरा खुर्द स्थित एक दुकान से करीब 7 लाख रुपए कीमत की सरसों जब्त की है। मामले में अब तक कुल 220 क्विंटल सरसों बरामद की है जिसकी जानकारी बुधवार शाम 5 बजे दी है।