टोंक: टोंक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजा जय परशुराम का उद्घोष
Tonk, Tonk | Apr 19, 2026 टोंक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजा जय परशुराम का उद्घोष टोंक। नवाबों की नगरी टोंक में आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा शहर 'जय परशुराम' के नारों से गुंजायमान हो उठा।