दरभा: डाक विभाग की पेंशन अदालत 7 जुलाई को, पेंशनधारी 6 जुलाई तक दे सकेंगे आवेदन
Darbha, Bastar | Jun 30, 2026 भारतीय डाक विभाग, बस्तर संभाग द्वारा सेवानिवृत्त डाक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 7 जुलाई 2026 को संभागीय स्तर पर पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह पेंशन अदालत दोपहर 12 बजे से अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग कार्यालय, प्रधान डाकघर जगदलपुर में आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता अधीक्षक डाकघर, बस्तर संभाग करेंगे।