अजीतमल: बिरूहूँनी में सजा अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाया दम, आशीष ने जीती 81 हजार की कुश्ती, अवनायक को मिला 51 हजार का इनाम
क्षेत्र के बिरूहूँनी गांव में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ जो रात्रि 8 बजे तक चला। पहले दिन विभिन्न जिलों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार दांव-पेच दिखाए। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल में भूर