हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में गायत्री गंगा नदी की पैमाइश कर किया गया सीमांकन, शिकायतकर्ता ने जताई आपत्ति
गायत्री गंगा नदी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के तहत गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने नदी की पैमाइश कर सीमांकन (चिन्हीकरण) किया। सीमांकन के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि शिकायतकर्ता ने पैमाइश पर असंतोष जताते हुए इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। कस्बे के समाजसेवी राजेश शिवहरे ने गायत्री गंगा नदी पर अतिक्र