कासगंज: बिलराम पुलिस चौकी के साथ पुलिस ने लगाया कैम्प, राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया
एसपी OP सिंह के निर्देशन में नौतपा के पहले ही दिन भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर बिलराम चौकी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई।