पटना ग्रामीण: पटना के चौक-चौराहों पर पोस्टर, मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी चाचा जी नालंदा लौटेंगे
जनसुराज पार्टी की तरफ से विकास कुमार ज्योति के द्वारा एक पोस्टर पटना के विभिन्न चौक चौराहे पर लगाया गया है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे राजबंशी नगर समेत कई जगहों पर यह पोस्टर देखने को मिला। इस पोस्टर में मकर संक्रांति के बाद बिहार में सरकार बदलने का दावा किया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि मकर संक्रांति के बाद श्रमजीवी पकड़कर चाचा जी नालंदा लौट जाएंगे।