मथुरा: मोहर्रम पर सुरक्षा सख्त, बाइक से निकले एसएसपी ने संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा
मोहर्रम पर सुरक्षा सख्त बाइक से निकले एसएसपी संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था का धरातल पर जायजा लेने के लिए खुद एसएसपी ने मोटरसाइकिल से शहर के तमाम संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों को परखा