डिंडौरी: जिला अस्पताल में शव वाहन नहीं मिलने पर परिजन ऑटो से ले गए शव, वीडियो हुआ वायरल
डिंडौरी जिला अस्पताल से शव ले जाने को शव वाहन नहीं मिला जिसके कारण परिजन मजबूरी में शव ऑटो में ले गए जिसका एक वीडियो बुधवार दोपहर 2:00 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल जमुनिया गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली शव पीएम जिला अस्पताल में कराया गया लेकिन शव वाहन परिजनों को नहीं मिला ।