औरैया: रुहाई मुहाल में स्कूल वैन में बच्चों से धक्का लगवाने का वीडियो वायरल, अभिभावकों ने मोटी फीस और सुविधाओं पर उठाए सवाल
बुधवार सुबह करीब 8 बजे सेंट फ्रांसिस स्कूल की एक वैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें ड्राइवर को बच्चों से ही वाहन को धक्का लगवाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल यूनिफॉर्म में छोटे-छोटे बच्चे सड़क के किनारे वैन को धक्का दे रहे हैं, जबकि चालक अंदर बैठा वा