औरैया: शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारंभ
मंगलवार की दोपहर 3 बजे आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के माहौल में मनाई गई। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों में वाद्य यंत्रों के साथ रामायण पाठ एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम नगर के मोहल्ला बनारसीदास स्थित मंदिर में आयोजित हुआ, जहां