नवाबगंज: बाराबंकी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने घर के ऊपर बने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के तिलपुरा गांव में शनिवार की देर शाम का है। मृतका की पहचान अंजलि उर्फ किरन पत्नी पंकज के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही मसौली थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।