गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 22 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग की कलेक्ट्रेट में संयुक्त समीक्षा बैठक ली। एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर पंजीयन, एनीमिया, लो बीपी, टीवी मरीजों की स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, भ्रूण हत्या, गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, राहगीर योजना आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।