जगदलपुर: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर महारानी अस्पताल में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने उठाया लाभ
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल में महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक नई मिसाल देखने को मिली। महामहिम राज्यपाल के निर्देशों के परिपालन में और जिला प्रशासन बस्तर के कुशल मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय द्वारा एक विशेष महिला स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।