टिब्बी: गुड़िया गांव की रोही में नशे में कहासुनी के बाद मजदूर की तंगली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गांव गुडिया की रोही में नशे की हालत में हुए विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली। खेत में ट्रॉली से तूड़ी उतारने के दौरान मामूली कहासुनी में आरोपी गुरतेज सिंह ने साथी मजदूर सुखा सिंह की तंगली मारकर हत्या कर दी। रविवार सुबह खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया।