सासनी: कोतवाली सासनी पर समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने जनता की समस्याएं सुनीं, 3 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
Sasni, Hathras | Jun 13, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली पर जून माह के दूसरे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में विभिन्न प्रकरणों से संबंधित करीब 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।