नौगढ़: नौवानार और औरवाटांड़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
नौगढ़ नौवानार और औरवाटांड़ गांवों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। वरुण संस्थान और इंसाफ के संयुक्त तत्वावधान में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वरुण संस्था के महासचिव डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को निशुल्क सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएंगी।