झूठी शिकायतों के खिलाफ लामबंद हुए शिक्षक: ज्ञानोदय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य के समर्थन में SP को सौंपा ज्ञापन 📄⚖️
सपाक्स (SAPAKS) एवं शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय, लालपुर की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संध्या शर्मा के खिलाफ लगातार की जा रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संगठन के अनुसार, पिछले 23 वर्षों से निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहीं श्रीमती शर्मा पर विद्यालय के ही कुछ अंशकालीन श्रमिक और कर्मचारी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि ये कर्मचारी वेतन वृद्धि, स्थायी नियुक्ति और शासन की आउटसोर्स प्रक्रिया का विरोध करते हुए प्राचार्य पर SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत झूठा प्रकरण दर्ज कराने और मीडिया में छवि धूमिल करने की धमकियां दे रहे हैं। जिससे वे भारी मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। पुल�