सुंदरेली गांव में जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को नगरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14170 रुपये के साथ 52 ताशपत्ती जब्त
Sakti, Sakti | Jan 30, 2024 नगरदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुंदरेली गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इसके बाद मौके पर पुलिस ने दबिश देकर जुआरी गौरीशंकर साहू, राजू खांडे, हीरा पाटले को पकड़ा और 14170 रुपये के साथ 52 ताशपत्ती को जब्त किया है। जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।