पौड़ी: जनपद के समस्त न्यायालयों मुख्यालय पौड़ी कोटद्वार श्रीनगर तथा लैंसडौन में किया जा रहा है राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Pauri, Garhwal | May 10, 2025 माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडौन) में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वादों का समाधान किया जाएगा।