पौड़ी: 88 वर्षीय बुजुर्ग को बंदर द्वारा घायल किए जाने पर
गढ़वाल सेवानिवृत कर्मचारी समिति ने जताया आक्रोश #jansamasya
Pauri, Garhwal | May 10, 2025 बीते रोज शहर की कोटद्वार रोड पर प्रार्थना भवन के समीप अपने घर के आंगन में बैठे 88 वर्षीय बुजुर्ग मनबर सिंह गुसांई को बंदरों द्वारा काटे जाने पर गढ़वाल सेवानिवृत कर्मचारी समिति ने नाराजगी जताई है। समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा, महासचिव सुरेश चंद्र बर्थवाल व जसपाल सिंह रावत ने बताया कई बार बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन को बताया गया।