पौड़ी: संघ भवन में आयोजित हुई गढ़वाल सेवानिवृत कर्मचारी समिति की बैठक, सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Pauri, Garhwal | May 10, 2025 गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा की अध्यक्षता में समिति के संघ भवन में संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारी तथा सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा नगर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति द्वारा मासिक बैठक को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह के पहले बुधवार को आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।