भभुआ: कैथी में बिजली पोल में करंट आने से किशोर जख्मी, बकरी की हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jul 4, 2025 मामला शुक्रवार की दोपहर कैथी गांव का बताया जा रहा है जहां कैथी गांव में नारायण सिंह यादव का पुत्र बकरी लेकर चराने गांव के पास गया था। अचानक बिजली के पोल में करंट आ गया जिससे बकरी की मौत हो गई। बकरी को बचाने गया किशोर करंट की चपेट में आने से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में इलाज कराया जा रहा।