भभुआ: चांदोरुइयां गांव में रोड नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की नारेबाजी, वीडियो आया सामने
Bhabua, Kaimur | Jul 4, 2025 प्रखंड के चांदोरुइयां गांव में रोड नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं की नारेबाजी किया। जिसका वीडियो शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर भभुआ विधायक भरत बिंद ने बताया चांदोरुइयां गांव में रोड की समस्या है निजी जमीन गांव के किसानों की पड़ रही है। सरकारी जमीन नहीं रहने के कारण रोड नहीं बन पा रहा है।