भभुआ: भभुआ थाना गेट के सामने ई-रिक्शा ने एसआई को मारी टक्कर, चालक को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा किया गया ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | Jul 4, 2025 भभुआ थाना गेट के सामने ई रिक्शा ने एक सब इंस्पेक्टर को जोरदार टक्कर मार दिया था जहां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज शुक्रवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि थाना में पदस्थापित एसआई रूपलाल बैठा ड्यूटी करने के लिए थाना में आ रहे थे। जैसे ही गेट के पास पहुंचे तेज रफ्तार में आ रहा ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दिया था वह घायल हो गए थे।