बीना: ग्राम बेथनी टांडा और ढांड के बीच कुएं की डबरी में मिला अज्ञात युवती का शव, जांच शुरू
Bina, Sagar | Mar 29, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैथनी टांडा व ग्राम ढांड के बीच कुएं की डबरी में अतराता हुआ अज्ञात युवती का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर भानगढ़ थाने से थाना प्रभारी सत्येंद्र भदोरिया, एएसआई जगमोहन, प्रधान आरक्षक हेतराम, कुलदीप आरक्षक दीपक यादव, प्रवीण महिला आरक्षक चांदनी मौके पर पहुंच गए और शव को सिविल अस्पताल की मर्चुरी रूम में रखवा दिया।